Uttarakhand

विधायक जोशी ने गजियावाला के खादर में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया 

देहरादून। गजियावाला के खादर में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुॅचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने को कहा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार लगातार विकास के नये आयाम प्राप्त कर रही है।
        विधायक जोशी ने निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुल बनने से गल्जवाडी, गजियावाला, गंगोल पंडितवाड़ी एवं बिष्टगांव की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होनें कहा कि गजियावाला में शीघ्र ही ओएनजीसी के सामाजिक दायित्व निर्वहन के अन्र्तगत 48 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। साथ ही, पंचायत के अन्र्तगत सोलर लाईटें लगाने का काम भी किया जाऐगा। विधायक जोशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार समस्याओं के सम्बन्ध में मुझे अवगत कराया जाता है और उसका निराकरण भी होता है। उन्होनें कहा कि जनता को किये गये प्रत्येक वायदें को पूर्ण करना मेरी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, किरन, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, कृष्ण सौंध, कमला गुरुंग, तारा गुरुंग, संजय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button