News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

विभिन्न लोगों ने सीएम राहत कोष में योगदान दिया

देहरादून। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न लोगों ने सहयोग राशि के चेक प्रदान किए। इंडियन बैंक परिवार की ओर से मंडल प्रमुख, देहरादून आशीष तिवारी द्वारा 10 लाख की धनराशि का चेक दिया गया। सूबेदार मेजर (अवकाश प्राप्त), अध्यक्ष, देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार दिनेश चंद्र सकलानी द्वारा 01 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। समस्त 16वीं गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा 01 लाख 25 हजार 502 रुपए की धनराशि का चेक दिया गया। लुमनसंस प्राइवेट लिमिटेड श्यामपुर, ऋषिकेश  द्वारा 11 हजार  रुपए की धनराशि का चेक दिया गया।

Related Articles

Back to top button