Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के एक दल ने माउंट एवरेस्ट फतह कर लहराया अपना परचम

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के जवानों के एक दल ने माउंट एवरेस्ट फतह कर अपना परचम लहराया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस जवानों को उनकी इस सफलता के लिए बधार्इ दी। साथ ही कहा कि किसी भी राज्य के प्रथम पुलिस दल के रूप में उत्तराखंड ने ये सफलता हासिल की है। उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने रविवार को एवरेस्ट शिखर तक सफलतापूर्व आरोहण किया। इस दल में मनोज जोशी, बिजेन्द्र कुडियाल, सूर्यकान्त उनियाल, प्रवीन चैहान और योगेश रावत शामिल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है कि उत्तराखंड को प्रथम पुलिस दल के रूप में एवरेस्ट पर फतह हासिल करने में सफलता मिली है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस का दूसरा दल मौसम के अनुकूल होने पर एवरेस्ट शिखर पर पहुंचेगा। इस दल में टीम लीडर नवनीत सिंह भुल्लर, संजय उप्रेती, रवि और बिजेन्द्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी एवरेस्ट फतह करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button