News UpdatePoliticsUttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को राज्यभर में करेगी कार्यक्रम आयोजितः धीरेंद्र

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कल 31 अक्टूबर को भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और भारत रत्न स्वर्गीय सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

     यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया की इस संदर्भ में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य कांग्रेस की प्रदेश स्तर से लेकर तमाम जिला और ब्लॉक इकाइयों को ,पार्टी के तमाम अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठो को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि इस मौके पर भारत के दोनों महान नेताओं की स्मृति में विचार गोष्ठियों, पदयात्राओं, साइकिल यात्राओं सेमिनारो आदि का आयोजन कर गांव- गांव तक उनके विचार पहुंचाएं और भारत राष्ट्र की आजादी और उसके नवनिर्माण में उनकी भूमिका पर व्यापक चर्चा करें। जिससे कि नई पीढ़ी को उनके द्वारा राष्ट्र के हित में किए गए महान कृत्यों को याद किया जा सके व उनकी स्मृति को सदैव के लिए अक्षुण्ण रखा जा सके।

 

Related Articles

Back to top button