Uttarakhand

उत्तर प्रदेश में सीबीएसई नॉर्थ जोन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देहरादून के बच्चों ने मारी बाजी

देहरादून। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चलते 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2019 तक नजीबाबाद उत्तर प्रदेश में सीबीएसई नॉर्थ जोन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में  देहरादून के एसजीआरआर रेसकोर्स तथा एसजीआरआर सहस्त्रधारा के बच्चों ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग किया और इस प्रतियोगिता में तमगे पाने में भी कामयाब रहे। दोनों स्कूल  के प्रिंसिपल ने प्रतिभागियों को बधाई दी तथा भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए  उम्मीद भी जताई। दोनों स्कूलों के प्रींसिपल ने ताइक्वांडो कोच  दीपक शर्मा को बच्चों को और अधिक  परिश्रम कराने के लिए कहा. इस प्रतियोगिता के दौरान दोनों स्कूल  के प्रिंसिपल  का अधिक सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button