News UpdateUttarakhand

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन और भगवान रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के समग्र विकास की कामना की। हरिद्वार आगमन पर हरकी पैड़ी पहुंचने पर भाजपा पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता है। केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्णनिष्ठा से निभाने का प्रयास किया जाएगा। देशराज कर्णवाल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य वह संगठन के माध्यम से करेंगे। पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल जैसे कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी हाईकमान ने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। पार्षद विनित जौली और कमल बृजवासी ने कहा कि देशराज कर्णवाल सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के चलते कार्यकर्ताओं व आम जनता में लोकप्रिय हैं। युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी व आकाश भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल युवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा के स्रोत हैं।

Related Articles

Back to top button