Uttarakhand

उत्तर प्रदेश का टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शातिर अपराधी चढ़ा उत्तराखण्ड पुलिस के हत्थे

देहरादून। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शातिर अपराधी एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व एक अभियुक्त अवैध खुखरी के साथ  बिना नंबर की सैंट्रो कार सहित गिरफ्तार*
  पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद देहरादून में बाहरी जनपदों /प्रांतों से आने वाले वाहनों /व्यक्तियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जाता है जिससे कि जनपद में घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके जिस के क्रम में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा चौकी आशा रोड़ी पर लगातार 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक  28.9. 2020 की रात्रि में सहारनपुर की तरफ से एक सेंट्रो कार बिना नंबर को चौकी आशारोड़ी पर रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे, जिनसे वाहन के कागजात तलब किए किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए जब दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम बिलाल व दूसरे ने अपना नाम अब्दुल वहीद बताया दोनों की जामा तलाशी ली गई तो बिलाल की जामा तलाशी में एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस तथा अब्दुल वहीद की जामा तलाशी में एक अवैध खुखरी बरामद हुई जिनके विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन में  आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया  अभियुक्त बिलाल एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर में 24 अभियोग पंजीकृत हैं जिनमें अधिकतर लूट, गैंगस्टर के मुकदमा पंजीकृत हैं अभियुक्त बिलाल जनपद सहारनपुर के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है
*नाम पता अभियुक्त*
1)-  बिलाल पुत्र जमशेद निवासी टोडरपुर, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर,उ प्र
2)-  अब्दुल वहीद पत्र शहीद निवासी उपरोक्त
*बरामदगी*
1)- एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस
2)- एक अवैध खुकरी
3)-  एक सेंट्रो कार बिना नंबर

Related Articles

Back to top button