Uttarakhand

वार्ड नं0 9 आर्यनगर में हैण्डपम्प का कार्य हुआ शुरू

देहरादून। वार्ड नंबर 9 आर्य नगर में कौशल प्रसाद स्कूल के निकट लोगों ने पानी की समस्या से क्षेत्रीय पार्षद योगेश योगी को अवगत कराया था। और नए हैंड पंप लगाने की मांग लोगों द्वारा की गई थी। जिसमें पार्षद योगेश द्वारा माननीय विधायक  गणेश जोशी जी  एवं उत्तराखंड पेयजल निगम से संपर्क किया और जनता की समस्याओं को देखते हुए नया हैंडपंप लगाने की मांग की गई । आज दिनांक-8/7/2020 को नए हैंडपंप निर्माण के कार्य  का प्रारंभ  हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद योगेश  ने कहा कि वह  जनता की हर समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास  करते रहते हैं  और क्षेत्र के विकास के लिए  हमेशा तत्पर हैं  नए हैंड पंप के निर्माण  का शुभारंभ माननीय विधायक गणेश जोशी जी ,मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल जी, क्षेत्रीय पार्षद योगेश योगी ,डॉक्टर ओ.पी. कुलश्रेष्ठ  ,संदीप पटवाल, द्वारा किया गया। इस मौके पर पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा पायल  वर्मा  जेईई ,अर्जुन सिंह ,भजन आर्य ,राकेश ,सतपाल राजीव,उमा ,माला देवी , ममता कश्यप,राजू देवी, राम प्रसाद एवं आसपास के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button