News UpdateUttarakhand

महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में बीती देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठीकृडंडे लेकर आमनेकृसामने आ गए। मारपीट के दौरान महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक एक महिला को चारों तरफ से घेरकर उसकी पीठ पर घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं। महिला को बचाने के लिए छह से अधिक महिलाएं मौके पर पहुंचती हैं। इसके बाद महिलाएं मारपीट में शामिल एक युवक को बीच हाईवे पर गिरा देती हैं और उसकी पिटाई शुरू कर देती हैं। हालांकि हम भी इस बात की पुष्टी नही कर रहे है।
घटना के दौरान स्थिति उस समय और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई जब भीड़ में शामिल एक युवक ने ईंट उठाकर दूसरे पक्ष के एक युवक के सिर पर वार कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद एक अन्य युवक ने जोर से ईंट फेंकी। ईंट एक युवक को जा लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान मौके पर अफराकृतफरी का माहौल बना रहा।
मारपीट के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट, महिलाओं द्वारा युवक को पीटे जाने और ईंटकृपत्थर चलने की घटनाएं दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।फिलहाल घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से प्रेमनगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही मारपीट में किसी के घायल होने की जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button