News UpdateUttarakhand

30 ग्राम स्मैक और 37 पाउच कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

खटीमा। नशे के खिलाफ सितारगंज पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक अन्य मामले में कच्ची शराब के 37 पाउच के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सितारगंज पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर स्थित सरकड़ा पुलिस चैकी पर चेकिंग के दौरान टुकटुक पर बैठे जफर निवासी सिरौली थाना पुल बटा को 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराब तस्कर रवि सिंह निवासी ग्राम सरोजा थाना नानकमत्ता के कब्जे से 37 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button