Uttarakhand

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

देहरादून। दिनांक: 13-01-2021 की रात्रि थाना पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि  आईएसबीटी0 फ्लाई ओवर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गयी,  जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यू हो गयी, सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो आईएसबीटी गेट नम्बर 02 के पास एसबीआई एटीएम के सामने एक मोटर साइकिल पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने रपट गयी, जिससे बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति छटककर ट्रक पिछले टायर के नीचे आ गया तथा उसकी मौके पर ही मृत्यू हो गयी। मृतक व्यक्ति की पहचान जीतपाल सिंह निवासी: लाइन नं0 02 मोथोरावाला देहरादून के रूप में हुई, घटना में मृतक के पुत्र विवेक बर्तवाल, जो मोटर साइकिल चला रहा था, को हल्की चोटें आयी। पुलिस द्वारा शव को अग्रिम कार्यवाही कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है, मौके से ट्रक चालक, ट्रक को छोडकर फरार हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा वाहनों को चौकी पर खडा किया गया है, घटना के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button