News UpdateUttarakhand

शिवसैनिकों ने बाला साहेब ठाकरे को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। शिवसेना देहरादून द्वारा हिन्दु ह्रदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरुरत मन्द बच्चों को लेखन एवं खादय सामग्री वितरित की गई। शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों के उत्थान का कार्य किया। कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल रोहित बेदी निशा मेहरा कविता आहूजा निधि गुप्ता नितिन कुमार विकास मल्होत्रा विशाल बेदी विकास सिंह हर्ष सिंघल सुभाष गुप्ता दीपक मैनी आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button