News UpdateUttarakhand

बाइक चोरी मामले में दो सगे भाइयों सहित तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। बाइक चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को चुरायी गयी बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 10 मार्च को थाना भगवानपुर में योगेन्द्र कुमार पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम हलवाना जिला सहारनपुर द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को सूचना मिली कि उक्त बाइक चोरी में शामिल चोर क्षेत्र में देखे गये है तथा वह कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल बताये गये स्थान खानपुर चौक के समीप से तीन लोगों को चुरायी गयी बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नावेद पुत्र तासीन, तोकिर पुत्र तासीन व नदीम पुत्र कलीम निवासी ग्राम बालेकी हरिद्वार बताया। बताया कि नावेद व ताकिर सगे भाई है तथा उन्हांेने अपने दोस्त नदीम के साथ मिलकर उक्त बाइक को रायपुर गाँव में एक फैक्ट्री के सामने से चोरी की थी।

Related Articles

Back to top button