News UpdateUttarakhand

भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ महिला गिरफ्तार  

देहरादून। नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार कर लिया है। महिला तस्कर का साथी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक महिला नशा तस्कर भारी मात्रा में नशे के सामान की डिलीवरी हेतू आने वाली है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र के सभी चैकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया।
 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दून कलस्टा होटल के समीप एक संदिग्ध महिला आती हुई दिखायी दी। इस पर पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह सकपका कर भागने लगी। इस पर पुलिस ने जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास 3500 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में महिला तस्कर द्वारा अपना नाम शबनम निवासी इसलामगढ़ बिजनौर बताया। बताया कि मैं यहां कैप्सूल नौशाद पुत्र मंगलू निवासी लोहिया नगर के कहने पर बेचती हूं, जो मुझे यहां कैप्सूल उत्तर प्रदेश  से लाकर देता है। बहरहाल पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उसके साथी नौशाद की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button