Uttarakhand

द हंस फाउंडेशन की मद्द से जरूरतमंदों को कम्बल व मास्क वितरण किये गये

देहरादून। उत्तराखण्ड में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 31 कौलागढ़ वार्ड में द हंस फाउंडेशन(परम पूज्य माता मंगल जी व भोला जी महाराज) के सहयोग से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत जी द्वारा अत्यधिक ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों को कम्बल व मास्क वितरण किया गया साथ ही क्षेत्रवासियों को आयुष किट व होम्योपैथी दवाई का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर महानगर कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश नौटियाल, श्रीमती सुदर्शना बिष्ट, पूजा नौटियाल, श्रीमती राखी रावत, कैप्टन एस एस बिष्ट, गरिमा कुकरेती गुप्ता, शंकर क्षेत्री, विशाल व अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button