News UpdateUttarakhand

विश्व हीमोफीलिया दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून। विश्व हीमोफीलिया दिवस पर देवभूमि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य हीमोफीलिया के रोगियों की मदद के लिए रक्त देना और दुनिया को एक स्वस्थ स्थान बनाना था। रक्तदान शिविर में देवभूमि ग्रुप्स ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर इस महादान में अपनी आहुति दी।
शिविर का शुभारंभ चैयरमैन संजय बंसल ने किया। उन्होने कहा कि हीमोफीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को अधिक से अधिक रक्त की आवश्यकता होती है। विश्व हीमोफीलिया दिवस पर देवभूमि मेडिकल कॉलेज की यह पहल सराहनीय हैं। देवभूमि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ. उमेश वसंत सावंत ने बताया रक्तदान एक महादान है और अगर ईश्वर ने आपको महान स्वास्थ्य प्रदान किया है तो आप रक्तदान कर दूसरों की मदद कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं। शिविर में डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. अरुणा पंवार, (स्त्री एवं प्रसूति विभाग) एवं शिविर समन्वयक रविन्द्र द्विवेदी सहित संस्थान के समस्त स्टाफ, संकाय और छात्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button