News UpdateUttarakhand

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर, विधायक निधि बढ़ाकर 5 करोड़ की गई

गैरसैंण। गैरसैंण में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयाजित राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई।
गैरसैंण में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव आया। जिस पर मुहर लग गई। सौर ऊर्जा नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। विधायक निधि बढ़ाकर 5 करोड़ की गई है।
महिला मंगल दलों को मिलने वाली धनराशि को भी बढ़ाने के साथ-साथ मंदिरों के निर्माण और सौंदर्यीकरण की धनराशि को भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के मंदिरों के सौन्दर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख की बजाय 50 लाख मिलेंगे वहीं महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई। बता दें कि विधानसभा सत्र आहूत होने के चलते कैबिनेट मीटिंग की जानकारी सरकारी प्रेस नोट से उपलब्ध नहीं होती है जो जानकारी उपलब्ध हुई है वो आधिकारिक रूप से सूत्रों के हवाले से है।

Related Articles

Back to top button