News UpdateUttarakhand

कुर्मी महासभा की कार्यकारिणी का हुआ गठन

-संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने दिए मनोनयन पत्र

रुद्रपुर। कुर्मी महासभा की एक बैठक ट्रांजिट कैंप में जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार के आवास पर संपन्न हुई जिसमें एक बार फिर पुनः रामाधारी गंगवार को प्रदेश संयोजक व मनोहर लाल गंगवार को जिला अध्यक्ष बनाते हुए प्रदेश में जिले की टीम को यथावत रखा गया। वहीं, महानगर में रवि गंगवार को महानगर अध्यक्ष व मुकेश गंगवार को महानगर का महामंत्री नियुक्त किया गयाकुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में एक बार फिर रामाधारी गंगवार को प्रदेश संयोजक,कमलेश गंगवार को प्रदेश महिला संयोजक,मनोहर लाल गंगवार को जिला अध्यक्ष व प्रेम पाल गंगवार को जिला महामंत्री पुनः मनोनीत किया गया।
महानगर कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए रवि गंगवार को महानगर अध्यक्ष और मुकेश गंगवार को महानगर महामंत्री नियुक्त किया गया। संगठन के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ  गंगवार ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्हें कार्यकारिणी की जिम्मेदारी सौंपी इस अवसर पर सौरभ गंगवार ने कहा की संगठन में पूर्ण निष्ठा और लगन से काम करने वालों को हमेशा वरीयता दी जाती रही है और आगे भी दी जाती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के  संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार, केंद्रीय महामंत्री के.पी. गंगवार,प्रदेश सहसंयोजक   रामधारी गंगवार,महिला संयोजक कमलेश गंगवार,जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार,जिला महामंत्री प्रेम पाल गंगवार,महानगर अध्यक्ष रवि गंगवार,महानगर महामंत्री मुकेश गंगवार,ज्ञान प्रकाश गंगवार,रामपाल धनकर,संदीप पांडे आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button