News UpdateUttarakhand

हाथी जंगल से निकलकर ऋषिकेश शहर में घुस आया, डिग्री काॅलेज की दीवार तोड़ी

ऋषिकेश। ऋषिकेश में शुक्रवार को तड़के एक हाथी जंगल से निकलकर शहर में घुस आया। हाथी हरिद्वार रोड गंगा विहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल के आवास क्षेत्र की ओर गया और यहां से निकलकर डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। आबादी में जंगली हाथी को देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में वन मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता की एवं इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने वन मंत्री को बताया कि जानकारी के मुताबिक सुबह ऋषिकेश एम्स मार्ग पर एक हाथी सड़क पर आ गया। आवास-विकास कॉलोनी से लगे बगीचे से हाथी बाहर निकला। एक दांत वाले विशालकाय हाथी को देखकर लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार से एक बार पहले भी हाथी ऋषिकेश में आबादी वाले क्षेत्र में घुस गया था जिससे लोगों में हड़कंप मच गया था।श्री अग्रवाल ने कहा कि जंगलों से हाथी का आबादी वाला क्षेत्र में बार बार आने से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

Related Articles

Back to top button