News UpdateUttarakhand

किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। रविवार को जगजीतपुर के भाजपा पार्षद विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। जगजीतपुर स्थित शिवपुरी कालोनी वार्ड नंबर 55 में स्वागत के दौरान पार्षद विकास कुमार ने कमल प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत का फल मीठा होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान केवल भाजपा में ही मिलता है। क्योंकि भाजपा ही एक पार्टी ऐसी है जिसमें संस्कार हैं। विकास कुमार ने कहा कि किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान पार्टी हित में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण करने में सदैव ही सहयोग करते हैं। पार्टी की विचारधाराओं को आमजनमानस तक पहुंचाने में कमल प्रधान निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवारों को दिलाना हमारा लक्ष्य है। वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता आदि को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।  नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान ने भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि में आप सभी के बीच का ही छोटा कार्यकर्ता हूं। यहां सब बराबर है हम सब मिलकर कार्य करेंगे। पार्टी की रीति नीति के साथ संगठन को मजबूत बनाएंगे। किसानों के हितों में संचालित योजनाओं का लाभ जनपद के किसानों को दिलाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद नागेंद्र राणा, पार्षद एडवोकेट मनोज प्रालिया, पार्षद लोकेश पाल, अमित वालिया, कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, सन्नी, प्रदीप कुमार, सत्यदेव सिंह, कृष्णलाल प्रजापति, धर्मवीर, एमएस जायसवाल, नीरज चंचल, नितिन कुमार, संदीप कुमार, सचिन, मोहित वर्मा, अजय बबली, मोहित प्रालिया, राहित कुमार आदि मौजूद रहे।
—————————-

Related Articles

Back to top button