News UpdateUttarakhand

फैक्ट्री में हाइड्रो क्लोरिक एसिड से भरे टैंकर में लीकेज होने से हड़कंप

रुद्रपुर। सोमवार तड़के सिडकुल की एक फैक्ट्री में हाइड्रो क्लोरीक एसिड के भरे टैंकर में लीकेज हो गया। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आनन फानन में टैंकर को फैक्ट्री परिसर से बाहर निकाल सडक किनारे खड़ा कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही आपदा प्रबंधन और अग्निशमन विभाग को मिली। इस पर दोनों टीम मौके पहुंची और दोनों टीमें टैंकर को खाली जगह पर खाली कराया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने टैंकर पर पानी की बौछार कर एसिड का प्रभाव खत्म किया गया। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर ने बताया कि टैंकर में दस हजार लीटर हाइड्रो क्लोरीक एसिड था। इसमें 75 फीसदी पानी मिला था। इसी वजह से एसिड इंसानों के लिए घातक नहीं होता है। उन्होंने बताया कि केवल त्वचा में पड़ने पर जलन होती है। हाइड्रो क्लीरीक का इस्तेमाल सफाई कार्यों में किया जाता है। पानी की बौछार मार कर एसिड के प्रभाव को समाप्त कर दिया है।

Related Articles

Back to top button