News UpdateUttarakhand

सपा के राष्ट्रीय सचिव एस.एन. सचान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए डा .सत्यनारायण सचान का हरिद्वार पहुंचने पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। डा. सचान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अक्टूबर में देहरादून में पार्टी का शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी जनपदों के तीन सौ युवा भाग लेंगे। स्वागत करने वालों में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय, दिक्षान्त शर्मा, रिंकू बंटी, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रामसागर, पवन उपाध्याय, प्रिंस यादव, सन्नी, मंगता हसन, अमित कुमार, शिवराम सिंह यादव, रज्जू, आदित्य यादव, उज्जवल, शिवकुमार कश्यप, जितेंद्र कुमार, श्रेयांश चैहान, अमित गुज्जर, बबलू, काला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button