News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने होम आइसोलेशन के दौरान पीएम मोदी की मन की बात सुनीं

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर होम आइसोलेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज मन की बात में पर्व और पर्यावरण के बीच गहरे नाते से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं कोरोना से बचने के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी है।श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी हर रविवार आकर जन भावनाओं से जुड़े हुए विषयों पर अपनी बात रख कर हमें कोई ना कोई संदेश देकर जाते हैं।जिसका कि हमें भारत के नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेवारी समझ कर समाज हित में  ध्यान देना चाहिए। आज के दिन विधानसभा अध्यक्ष ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस एवं दूरभाष पर अपनी विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के संग संपर्क साधा।

Related Articles

Back to top button