News UpdateUttarakhand

स्पीकर अग्रवाल ने रायवाला क्षेत्र में जनसमस्याओं को सुना, 20 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला के सैनिक विहार कॉलोनी में आज एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों की जन समस्याओं को सुना। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सैनिक विहार कॉलोनी में अपनी विधायक निधि से 20 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्षेत्र वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर श्री अग्रवाल को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना एवं कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण किया।श्री अग्रवाल ने इस दौरान लोगों से कोराना को लेकर भी सतर्क रहने का आग्रह किया एवं सैनिटाइजर व  मास्क प्रयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश सिंह रावत, पंचायत सदस्य किरण बिष्ट,  पंचायत सदस्य मनीषा खंडूरी,  ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राम बहादुर क्षेत्री, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, रामचंद्री देवी, लता चैहान, लक्ष्मी कुंवर, सोहन सिंह रावत एवं रिया खरोला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button