News UpdateUttarakhand

स्पीकर अग्रवाल ने कोरोना संक्रमित विधायकों की कुशलक्षेम पूछी

देहरादूनर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विगत दिनों कोरोना से संक्रमित हुए शहरी विकास मंत्री सहित बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विभिन्न विधायकों को दूरभाष पर बात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। विधान सभा अध्यक्ष ने दूरभाष पर वार्ता करते हुए सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद होम आइसोलेशन रह रहे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से उनका हालचाल जाना। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष से आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की। साथ ही इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जी के दोबारा अस्पताल में भर्ती होने पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने  झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन एवं ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर  से भी दूरभाष पर वार्ता कर सभी को अपना विशेष ख्याल रखने की बात कही। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्बा दत्त भट्ट से बात कर उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी सांत्वना दी।एवं उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।

Related Articles

Back to top button