News UpdateUttarakhand

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को तीन ब्लॉकों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्वालापुर में आंबेडकर चौक के निकट प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। राजवीर सिंह चौहान और नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है।
प्रदर्शन में चौधरी बलजीत सिंह, कैलाश प्रधान, तीर्थ पाल रवि, तासीन अंसारी, जफर अंब्बासी, पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार, राव फरमान, डा. झांगीराम, विशाल काटी, डा. दिनेश पुंडीर, इंजी आकाश बिरला, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चौहान, अमित नौटियाल, पूर्ण चंद, मुस्तकिम अंसारी, बृजमोहन बर्थवाल, सरफराज गौड़, संदीफ प्रधान आदि उपस्थित रहे।
मायापुर ब्लॉक में भीमगोड़ा के निकट रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बादल गोस्वामी, शुभम जोशी, बलरामगिरी कड़क, पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि लगातार गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। महंगाई चरम पर है। देश महंगाई के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पवन शर्मा, नितिन यादव, प्रशांत शर्मा, हरद्वारी लालदुबे, शिवम गिरी, वेदांत उपाध्याय, प्रशन्न लाल, सुरेंद्र कुमार, विमल शर्मा साटू, सुनील गिरी, जॉनी गोस्वामी, करण राणा, छोटू पांडे, टिंकू गिरी, भीमसैन आदि शामिल रहे। शिवालिक नगर चौक पर ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, ब्लाक संयोजक अशोक उपाध्याय आदि ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button