News UpdateUttarakhand

उच्चस्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति का सोनिया गांधी ने किया गठन :-धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। सोनिया गांधी ने एक उच्चस्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन वेणुगोपाल के हवाले से जारी एक बयान में बताया है कि इस 18 सदस्य समिति में जहां पार्टी के 14 शीर्ष नेता शामिल किए गए हैं। वहीं पार्टी के चार अग्रिम दस्तों कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्षों को इस 18 सदस्सीय समिति में विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल किया गया है।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया जो 14 प्रमुख कांग्रेस नेता इस समिति में शामिल किए गए हैं उनमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव राज्य कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, सुमित हिरदयेश, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, नवप्रभात, प्रकाश जोशी, वैभव वालिया और इशिता सेढा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button