News UpdateUttarakhand

2022 में उत्तराखंड का इतिहास बदलेंगे भाजपा कार्यकर्ताः भसीन

देहरादून। 2022 में उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता इतिहास बदल देंगे और कॉन्ग्रेस की आशाओं पर तुषाराघात होगा जो बिल्ली के भाग से छींका टूटने का  प्रतीक्षा कर रही है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने आज धर्मपुर विधानसभा के धर्मपुर नगर मंडल के शक्ति केंद्र संयोजको की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा की यूं तो हम  भाजपाइयों को विपक्षी 24 ध् 7 का कार्यकर्ता कहते हैं जो हम हैं भी पर अब 2022 में जब तक हम यहां भाजपा सरकार दोबारा ना ले आए हमारे लिए आराम हराम है।
डॉक्टर भसीन में शक्ति केंद्र संयोजक ओ से बूथ पन्ना प्रमुख से आगे बढ़कर क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को चिन्हित कर उनसे कम से कम 10 बार संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार तथा संगठन द्वारा देश राज्य एवं समाज हित में किए गए कार्यों का ब्यौरा देने को कहा  भसीन के अनुसार यदि हम ऐसा कर जाएं तो चुनाव होने से पहले ही परिणाम हमारे हाथ में होगा और यही कार्यकर्ता का अब लक्ष्य होगा निष्क्रिय कार्यकर्ता का अब कोई काम नहीं है संगठन उसका संज्ञान लेकर कार्यवाही करेगा। बैठक को रेशम फेडरेशन के चेयरमैन चैधरी अजीत सिंह भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज ने भी संबोधित किया बैठक में शक्ति केंद्र संयोजको  के होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा भी बनाई गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी पार्षद राजपाल पयाल आलोक कुमार शक्ति केंद्र संयोजक नवीन नौटियाल सुशील गुप्ता मंडल महामंत्री दिनेश सती मुकेश  सिंगल लच्छू गुप्ता सुभाष बालियान रविंद्र राज अरोड़ा लाल चंद वर्मा नदीम जैदी कलम सिंह मियां वैजयंती माला सरस्वती थपलियाल शांति उनियाल रेनू रौतेला रजनी तड़ियाल सहित भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button