News UpdateUttarakhand

ज्वालापुर के कुछ असामजिक तत्व जेल में उनकी गर्दन काटना चाहते थेः जितेंद्र नारायण

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने बुधवार को नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि‌ जब वह जिला कारागार रोशनाबाद में बंद थे तो ज्वालापुर के कुछ असामजिक तत्व जेल में आकर उनकी गर्दन काटना चाहते थे। जेल की सख्ती की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। हरिद्वार के खड़खडी में स्थित वेद निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय धर्मसंसद में अमर्यादित भाषणों का प्रयोग करने के आरोपी ‌रिजवी जमानत पर तीन माह के लिए जेल से बाहर आए थे। गुरुवार को रिजवी हरिद्वार पहुंचेंगे और शुक्रवार को वह जेल में सरेंडर करेंगे।

Related Articles

Back to top button