News UpdateUttarakhandआध्यात्मिक

श्रीराम लीला कला समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। श्रीराम लीला कला समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष राकेश स्वरूप महेन्द्रू के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी जी से मिला। समिति के 153वें रामलीला कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। कोविड काल के चलते आगामी 20 अक्टूबर 2021 को नगर निगम के प्रेक्षागृह में एक लघु रामलीला नाटिका का आयोजन किया जाना है इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी जी को विशेष रूप से शामिल होने का समिति द्वारा निमंत्रण दिया गया। यह लघु नाटिका लगभग 4 घंटे तक चलेगी जिसमें वृंदावन के कलाकर अपनी प्रस्तुति देंगे।
प्रतिनिधि मंडल में संरक्षण मंडल के महामंत्री सोमप्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद गोयल, उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, व मुख्य सलाहकर अवध्ेाश पंत शामिल रहे। इसके पूर्व रामलीला भवन में नवरात्र के शुभारम्भ पर कलश स्थापना की गयी और मंत्रोच्चारण सहित देवी दुर्गा का पाठ आरम्भ किया गया जिसका नेतृत्व बालेश कुमार गुप्ता व राकेश भंडारी कर रहे हैं।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री शोभित मांगलिक का विशेष योगदान रहा। समस्त कार्यक्रम मुख्य संरक्षक महंत देवेन्द्रदास के शुभ आर्शिवाद से आयोजित किया जाना है। समिति के समस्त पदाधिकारी क्षमतानुसार इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button