News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

राहगीरों को अश्लील इशारे करती सात महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने अश्लील इशरे करने के आरोप में सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उक्त सभी महिलाएं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर खड़ी होकर राहगीरांे को अश्लील इशारे करती थी। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं में कुछ स्थानीय तथा कुछ गैर जनपद की बताई गई हंै। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह हरिद्वार में अवैध धंधों की रोकथाम के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। बताया कि गलत कार्य में शामिल होने के आरोप में सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर कुछ महिलाएं राह चलते लोगों को अश्लील इशारे करती हंै। जिसके बाद नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने मायापुर चैकी प्रभारी संजीत कंडारी को मामले की तहकीकात की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस ने बताया कि सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी की उम्र 20 से 30 साल के करीब हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिलाओं में हरिद्वार, यूपी व हरियाणा की महिलाएं शामिल हैं। पकड़ी गयी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button