News UpdateUttarakhand

रायपुर सीट के उक्रांद प्रत्याशी अनिल डोभाल ने किया जनसम्पर्क

देहरादून। रायपुर विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के विधायक प्रत्याशी अनिल डोभाल ने आज नेहरू कॉलोनी ए ब्लॉक, ओल्ड नेहरू ब्लॉक, संजीव मंडी नेहरू कॉलोनी क्षेत्र व संतोष नगर मोहकमपुर, आदर्श कॉलोनी मे डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर जनता से संपर्क करते हुए उन्होंने कहाँ कि उक्रांद सख्त भू कानून लागू करने, राज्य के युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध करना, भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकायुक्त लागू करना, सविंदा कर्मियों को नियमितकरना पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर चुनावी मुद्दा है। इस अवसर पर सुभाष नेगी, पंकज, मीना थपलियाल, सुलोचना ईष्टवाल, पुष्पा जखमोला, हिमांशु, सूरबीर, विनीत सकलानी आदि थे।

Related Articles

Back to top button