News UpdateUttarakhand

वरिष्ठ भाजपा नेता भास्कर नैथानी का निधन, सीएम व अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता भास्कर नैथानी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सीएम व अन्य नेताओं ने भास्कर नैथानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 58 वर्ष के थे। ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे भाजपा के संगठन मंत्री, संघ प्रचारक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्ण कालिक संगठन मंत्री रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने भाष्कर नैथानी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व संगठन मंत्री भास्कर नैथानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने भास्कर नैथानी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने भास्कर नैथानी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। कहा कि भास्कर नैथानी के निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भास्कर नैथानी के निधन पर शोक प्रकट किया और श्री नैथानी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भास्कर नैथानी ने विद्यार्थी परिषद से अपने कार्य की शुरुआत की और भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

Related Articles

Back to top button