News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

सरस्वती विहार विकास समिति ने शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

-चाइना के सामान के बहिष्कार का लिया संकल्प
देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति द्वारा भारत-चीन सीमा गलवा घाटी में शहीद हुए वीर सपूतों को उनके सर्वोच्च बलिदान पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती विहार विकास समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारे 22 सैनिकों ने अपने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देश पर न्योछावर कर दिया।
सरस्वती विहार विकास समिति पूरे क्षेत्र की ओर से उनको शत-शत नमन करती है। सरस्वती विहार विकास समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि भारत चीन सीमा पर काफी दिनों से विवाद सुनने में आ रहा था लेकिन कल जैसे ही सभी देशवासियों ने 22 भारतीय सैनिकों की शहादत की खबर सुनी तो पूरा देश अपने सैनिकों के शहीद होने पर दुखी हो गया, लेकिन साथ ही अपने सैनिकों के जज्बा और वीरता को नमन करता है। सरस्वती विहार विकास समिति के सभी पदाधिकारियों  और क्षेत्रवासियों ने शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी  और साथ ही सभी लोगों ने इस बात की भी प्रतिज्ञा ली कि हम अब से चाइना की संपूर्ण सामान का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चैहान, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बीपी शर्मा, बीपी थपलियाल, सचिव गजेंद्र भंडारी, मंदिर सह संयोजक दिनेश जुयाल, कनिष्ठ मंत्री सुबोध मैठानी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, संगठन सचिव बसंत सिंह दफोनी, पुष्कर सिंह गुसाईं, दीपक काला, आशीष गुसाईं, नितिन मिश्रा, आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल, आचार्य सुशांत जोशी, दीपक रावत, अनुज भट्ट, विनोद ममंगाई आदि उपस्थित रहे।
———-

Related Articles

Back to top button