Uttarakhand

संविधान दिवस मनाया गया

देहरादून। अनिल के रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा आज दिनांक 26 नवम्बर 2020 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
          उक्त अवसर पर  वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक पीएम, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक,  केवल खुराना, निदेशक यातायात,  एन एस नपलच्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button