News UpdateUttarakhand

कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के देहरा खास वार्ड में नगर निगम में कार्य करने वाले फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को पीपी किट, सैनिटाइजर, सील्ड मास्क, भाप लेने वाली मशीन सौंपी।
उन्होंने कहा आज जब हम लोग वैश्विक महामारी के दौरान गुजर रहे हैं ऐसे में ये लोग लॉकडाउन के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारू करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड की चपेट में है, ऐसे में सफाई कर्मी फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कई कोरोना वारियर्स अपनी जान गवां चुके हैं। ये लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करें, घरों में सुरक्षित रहें जिससे वैश्विक महामारी से हम लोग बाहर आ सकें। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल पुरी, युवा मोर्चा के कुलदीप पंत, मंडल अध्यक्ष सोनू सरदार, युवा मोर्चा के राजेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे। सम्मानित होने वालों में रितिक, राजेश्वरी, कुसुम, सुधीर, विनोद, अनिल, विनोद मोगा, संजय, रवि, राकेश, लाल सिंह, सतीश, सरोज बाला, रवि आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button