News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

संदीप जैन व आनंद तोमर को कोरोना वाॅरियर चुना गया 

देहरादून। लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए संदीप जैन व आनंद तोमर को कोरोना वाॅरियर चुना गया। कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से) जैन धर्मशाला, देहरादून के संदीप जैन एवं जैन समाज लाॅक डाउन अवधि में जैन धर्मशाला में जिला प्रशासन को राहत शिविर संचालित करने के साथ ही निराश्रित निर्धन व्यतियों हेतु भोजन पैकेट, एवं पर्यावरण मित्रों को फल उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।
कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से) आनन्द तोमर, राजस्व उप निरीक्षक, तहसील विकासनगर देहरादून को लाॅक डाउन अवधि में ब्लाक रिसोर्स टीम के सदस्य के दायित्वों का निर्वहन करते हुए आंकड़े संकलन एवं खाद्यान वितरण के साथ ही सामाजिक दूरी एवं कानून व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन करने पर कोरोना वाॅरियर चुना गया।

Related Articles

Back to top button