Uttarakhand

कुर्मांचल बैंक धर्मपुर के एटीएम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। बैंक मैनेजर कुर्मांचल बैंक, शाखा धर्मपुर द्वारा थाने पर आकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि  रविवार के दिन सुबह करीब 10:00 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके कुर्मांचल बैंक एटीएम  में घुसकर एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर पैसे चुराने का प्रयास किया गया, जिसके आधार पर थाना में मुकद्दमा पंजीकृत किया गया।  मुकदमे की विवेचना में वादी के बयानों व सीसीटीवी फुटेज को देखने के पश्चात पुलिस ने पाया कि दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ करने के पश्चात कुछ पैसे भी चुराए गए हैं, जिसके पश्चात संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश  हेतु सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त  फोटोग्राफ को  मुखबिर  को दिखा कर  क्षेत्र में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू की।  दिनांक 23/10/19 को मुखबीर द्वारा पुलिस को  सूचना दी गई कि जिन दो व्यक्तियों द्वारा 20 अक्टूबर को पूर्वांचल बैंक के एटीएम से एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे चुराए हैं,  उनमें से एक व्यक्ति पुनः घटना करने के आशय से देहरादून आया है, जिसके पश्चात थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना के संबंधित व्यक्ति को नेहरू कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया,  जिसके द्वारा स्वीकार किया गया कि वह अपने साथी राजा भैया के साथ दिनांक 20 अक्टूबर को एटीएम से पैसे चुराने की आशय से कानपुर से देहरादून आया था,  जिनके द्वारा कुर्मांचल बैंक, धर्मपुर शाखा के एटीएम से मशीन में छेड़छाड़ करके ₹10000/-  चुराए गए,  जिनको दोनों व्यक्तियों द्वारा  घटना करने के पश्चात आधा-आधा बांट लिया था।  पकड़े गये आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 10 एटीएम कार्ड तथा  2500/-  नगद बरामद हुए।

Related Articles

Back to top button