News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

विधायक जोशी ने किया कालीदास मार्ग का निरीक्षण

देहरादून। शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग कालीदास मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय के अन्र्तगत सड़क निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
विधायक जोशी ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है और मैं भी स्वयं इसी मार्ग का प्रयोग करता हॅू। सड़क न होने के कारण हम सभी को परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि तय समय के अन्र्तगत सड़क निर्माण, नाल निर्माण, भूमिगत विद्युतीकरण एवं खम्बों के स्थानान्तरण का कार्य निस्तारित करने को कहा। विधायक जोशी ने कहा कि बरसात के कारण सड़क निर्माण का कार्य एक माह अवरुद्ध हो गया था किन्तु अब दुबारा से निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल, जेई जीएस रावत, सोनू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button