News UpdateUttarakhand

घर से मॉल घूमने निकली दो नाबालिग लड़कियों के साथ गेस्ट हाउस में रेप

देहरादून। घर से मॉल घूमने निकली दो नाबालिग लड़कियां अपनी एक सहेली और दो दोस्तों संग सहस्रधारा स्थित गेस्ट हाउस में पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों लड़कियों के साथ लड़कों ने शारीरिक संबंध बनाए। लड़कों और लड़कियों को मिलाने में एक नाबालिग लड़की भी शामिल रही। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर क्लेमनटाउन थाने में हंगामा भी हुआ।
क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत जलाल ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय और 15 वर्षीय लड़की आपस में सहेलियां हैं। वह दोनों आईएसबीटी स्थिति मॉल घूमने गईं। वहां दोनों को उनकी दोस्त एक नाबालिग लड़की मिली। फिर दो लड़के दोस्त भी पहुंच गए। वहां से पांचों सहस्रधारा स्थित रिजॉर्ट में पहुंचे। वहां कमरा लिया और रात में रुके। आरोप है कि 13 और 15 वर्षीय लड़की दोनों लड़कों ने शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की तो पांचों को सोमवार को बरामद किया गया। इस दौरान दोनों लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म करने और तीसरी लड़की के खिलाफ इसमें शामिल रहने को लेकर केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी लड़कों उनके साथ पीड़ित लड़कियों ले जाने में शामिल लड़की को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया। पीड़ित लड़की और आरोपी लड़के अलग-अलग समुदाय से हैं। ऐसे में एक संगठन के लोगों ने मंगलवार दोपहर क्लेमनटाउन थाने पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान थाने के एसएसआई पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

Related Articles

Back to top button