PoliticsUttarakhand

हरीश रावत की उपस्थिति में राजकुमार सैनी एवं उनके दर्जनों साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून।   उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में राजकुमार सैनी एवं उनके दर्जनों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में में आयेाजित कार्यक्रम में श्री राजकुमार सैनी एवं उनके दर्जनों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने श्री सैनी एवं उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। भाजपा ने केवल धर्म का सहारा लेकर जनता से झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि श्री राजकुमार सैनी एवं साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

      कंाग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में यशपाल सैनी प्रधान कोटा, अरविन्द प्रधान, पिंगी राठौर प्रधान, चै0 अनूप सैनी, डाॅ0 संजीव सैनी, शेषराज सैनी प्रधान, राजेश सैनी, पिन्टू, कर्ण सिंह सैनी, विजेन्द्र सैनी, लोकेश सैनी आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, गरिमा दसौनी, आशीष सैनी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button