News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

आबादी क्षेत्र में घुसा अजगर

ऋषिकेश। राजाजी पार्क से सटे क्षेत्र मोतीचूर के भगत सिंह कॉलोनी में अचानक एक विशालकाय अजगर घुसने से हड़कंप मचा गया। हालांकि, इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर का रेस्क्यू किया और आबादी से दूर जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया।बता दें कि इनदिनों लॉकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में जंगली जीव-जंतुओं के आबादी क्षेत्रों में घुसने के मामले भी लगाातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मोतीचूर क्षेत्र का है। जहां पर भगत सिंह कॉलोनी में एक विशालकाय अजगर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, अजगर को पकड़ने वाले समाजसेवी विनय थापा ने बताया कि अजगर करीब 12 से 15 फीट लंबा था। जिसे उन्होंने रेस्क्यू किया और फिर आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं, अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button