PoliticsUttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने रायपुर स्पोर्ट्स कालेज का किया निरीक्षण

देहरादून। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने रायपुर स्पोर्ट्स कालेज का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय हरीश रावत जी के साथ् कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे, उनके अनुसार रायपुर स्पोर्ट्स कालेज में कई कमिया मिली है।टेनिस कोर्ट में जिम में क्रोना के समय के बेड व उपकरण मिले।छत चु रही हैं। आस पास काफी गंदगी मिली रख रखाव का अभाव मिला। हरीश रावत जी जब मुख्यमंत्री थे उस समय रायपुर स्पोट्स काॅलेज काफी सुर्खियों में रहा। यह हरीश रावत जी की ही देन थी कि यहां पहली बार रेसलिंग कार्यक्रम किया गया जिसमें विश्व विख्यात रेसलर खली व विदेशी खिलाड़ियों/पहलवानों ने शिरकत की थी।  भर्मण के समय महेंद्र नेगी गुरुजी , अभय दीपक , डॉ आर 0एस0 त्यागी , ओमप्रकाश सती , सुसील राठी , प्रवीण त्यागी , मुकेश रेग्मी, मनीष नागपाल , विजय सिजय गुप्ता आदि कई वरिष्ठ नेता व छेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button