News UpdateUttarakhand

अमित शाह की महारैली से करेगी भाजपा चुनावी अभियान का आगाज

देहरादून। आगामी 30 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण को भाजपा उत्तराखंड मेगा इवेंट बनाकर देहरादून के रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान पर महारैली आयोजित करने जा रही है। जिसमें लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा उद्बोधन कर चुनावी समर का आगाज किया जाएगा।
इस संबंध में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय बलबीर रोड पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, देहरादून महानगर पदाधिकारियों, महानगर के सभी मंडलों के अध्यक्षों महामंत्रीओं, प्रदेश, महानगर एवं मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों महा मंत्रियों की उपस्थिति में तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण की विस्तृत जानकारी दी एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को महारैली से संबंधित कार्यों का दायित्व दिया, साथ ही प्रदेश महामंत्री ने महानगर के सभी 100 नगर निगम वार्ड तथा 12 कैंटोनमेंट वार्ड में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों को प्रस्तावित महारैली में भागीदारी करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। तैयारी बैठक को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button