News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भाजपा के स्थापना दिवस पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में शिखा थापा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को विधायक हरबंस कपूर के दिशा निर्देश पर भोजन कराया गया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में हुई थी। यह कारवां बढ़ते हुए आज इस मुकाम पर खड़ा हो गया है कि हम सब को गर्व की बात है कि यह विश्व की सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बनने के बाद पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र के साथ-साथ अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ है। भाजपा श्याम प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंद और दीन-हीन लोगों की सेवा में समर्पित है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष शिखा थापा ने सबको पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी।
————————————————————

Related Articles

Back to top button