News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हेल्पर की मौत

देहरादून। विकासनगर में यमुना नदी के समीप स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में कूड़ा ढोने के बाद वापस लौट रहा कूड़ा निस्तारण वाहन डाकपत्थर खादर रोड पर उपजिला चिकित्सालय विकासनगर की मोर्चरी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के दौरान वाहन में सवार हेल्पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हेल्पर को उपजिला चिकित्सालय विकासनगर भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लेहमन अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विकासनगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर कूड़ा कलेक्सन करने वाला वाहन कूड़ा निस्तारण के लिए यमुना नदी के खादर क्षेत्र स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड गया था। जहां कूड़ा ढोने के बाद कूड़ा वाहन वापस लौट रहा था। वाहन में चालक और हेल्पर दो लोग सवार थे। डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी के समीप कूड़ा वाहन गड्ढे में फंस जाने के कारण सड़क पर पलट गया। इस दौरान वाहन में सवार हेल्पर कूड़े के खाली वाहन के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हेल्पर राहुल 24 वर्ष पुत्र ऋषिपाल निवासी वाल्मिकी बस्ती विकासनगर को सीएचसी विकासनगर पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लेहमन अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन लेहमन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरिक्षक कोतवाली गिरीश नेगी ने बताया कि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button