News UpdateUttarakhand

किशोर ने की मेडिकल काॅलेज खोलने की मांग, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर नई टिहरी में मेडिकल कालेज स्थापना हेतु आग्रह किया गया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया गया है।
टिहरी भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडवीया से दिल्ली में भेंट के दौरान टिहरी जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना करने हेतू अनुरोध किया गया था। जिसके लिए उनके द्वारा पत्र लिखकर भी मांग की गयी। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने उपाध्याय को पत्र लिखकर इस पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी की विशेष परिस्थितियों के आलोक में उनके आग्रह को मंजूरी प्रदान की जाय। कहा कि मेडिकल कालेज हेतु निशुल्क भूमि की व्यवस्था कर दी गई है। जिस पर जन आशाओं के अनुरूप जल्द मेडिकल कालेज की स्थापना करायी जाये।

Related Articles

Back to top button