News UpdateUttarakhand

प्रीतम सिंह ने जताया शोक

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान जबरदस्तपुर नूरहसन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने शोक संदेश में नूर हसन के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व0 नूर हसन जी कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। प्रीतम सिंह ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र के विकास तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कर्मठता के साथ अपनी निःस्वार्थ सेवा दी हैं जिसके लिए पार्टी उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ हंै, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के प्रतिनिधि के रूप में स्व0 नूरहसन के अंतिम संस्कार में प्रतिभाग करते हुए उनके आकस्मिक निधन पर दुख जाहिर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button