Uttarakhand

पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में स्थापित किया गया कोविड केयर सेन्टर तथा आइसोलेशन वार्ड

देहरादून। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिस कर्मियों द्वारा फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में संक्रमण के फैलाव को रोकने की हरसंभव प्रयास करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा संक्रमण से बचाव हेतु बनाई गई एसओपी का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है इसके बावजूद भी व्यापक रूप से संक्रमण के फैलाव से पुलिसकर्मियों के उक्त संक्रमण की चपेट में आने की प्रबल संभावना बनी हुई है, जिसके दृष्टिगत पुलिस कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए पुलिस कर्मियों से उनके परिवार तक संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा पुलिस कर्मियों के परिजनों को संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन देहरादून में 16 बेड का कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमे 05 बेड का आइसोलेशन वार्ड  बनाते हुए ऑक्सीजन की सुविधा दी गयी है।  उक्त आइसोलेशन वार्ड तथा कोविड केयर सेंटर दिनांक 25/04/21  से सुचारू रूप से कार्य करने लगेंगे,  जिसमें ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों को आइसोलेट किया जाएगा। उक्त आइसोलेशन सेन्टर में  पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की देखरेख हेतु पुलिस हॉस्पिटल में नियुक्त चिकित्सक व उनकी टीम को नियुक्त किया गया है। साथ ही पुलिस कर्मियों के खाने-पीने तथा दैनिक उपयोग की अन्य आवश्य वस्तुओ की व्यवस्थाये सुनिश्चित की गयी है।
       आज दिनांक 24/04/21 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों से जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगाई गयी वैक्सीन के संबंध में जानकारी ली गई तथा ऐसे पुलिस कर्मी जिनका अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है उन्हें आज ही वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महोदय द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम में स्थापित हेल्प डेस्क मैं आने वाली कॉलो के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कन्ट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लिया जाए तथा उनके निराकरण तक नियमित रूप से उनकी मोनिटरिंग की जाए,  इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी कोविड कंट्रोल रूम/पुलिस अधीक्षक अपराध को सभी थाना प्रभारियों को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान बढ़ते मामलों के दृष्टिगत किसी भी अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए समय से अपनी तैयारियां दुरुस्त करने तथा प्रत्येक कर्मी को ड्यूटी के दौरान मास्क व फेस शिल्ड का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने हेतु आदेशित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button