News UpdateUttarakhandआध्यात्मिक

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

ऋषिकेश। कोविड का प्रभाव कम होने पर दो साल बाद मधुबन आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं।
शनिवार को मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए रंगोली और नृत्य के ऑडिशन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ऑडिशन में प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कृष्ण पर आधारित रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल ने बताया कि ऑडिशन में एनजीए, एसबीएम पब्लिक स्कूल, एनडीएस, डीएसबी, सरस्वती विद्या मंदिर, ओआईएमटी आदि स्कूलों के 30 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। मौके पर मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, देवभूमि वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन अध्यक्ष हरीश धींगरा, रास बिहारी दास, धर्मराज दास, ऋषभ दास, हरिभक्त दास, अजीत प्रभु, डा. श्वेता सहगल, मुकुल शर्मा, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button